फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman dancing on his 25th wedding anniversary dies of a heart attack

UP: पत्नी संग स्टेज पर चार-पांच मिनट तक डांस किया, फिर गश खाकर गिर पड़े; शादी की 25वीं वर्षगांठ पर पति की मौत

Fri, 04 Apr 2025 10:20 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Apr 2025 10:20 AM IST
सार

दंपती फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे थे। चार से पांच मिनट के बाद पति वसीम गश खाकर गिर गए। उनके चेहरे पर पानी छिड़का गया। कोई हरकत न होने पर उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Businessman dancing on his 25th wedding anniversary dies of a heart attack
पत्नी के साथ व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी की 25वीं वर्षगांठ की पार्टी के दौरान पत्नी के साथ स्टेज पर डांस करते-करते हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद निवासी जूता व कपड़ा व्यापारी वसीम (50) की बुधवार को शादी की 25वीं वर्षगांठ थी। उनकी पत्नी फराह शिक्षिका हैं। वसीम ने पार्टी के लिए पीलीभीत बाइपास स्थित एक लॉन बुक किया था। रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड बांटकर आमंत्रित किया था। लॉन में हर ओर खुशी का माहौल था। वसीम और फराह को बधाई देने वालों का तांता लगा था। लोग डीजे पर डांस कर रहे थे।

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद वसीम और फरार भी स्टेज पर पहुंचे। दंपती फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे थे। चार से पांच मिनट के बाद वसीम गश खाकर गिर गए। उनके चेहरे पर पानी छिड़का गया। कोई हरकत न होने पर उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले ही वसीम की मौत हो चुकी थी। यह पूरा वीडियो लॉन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

दंपती के दो बेटों में एक एमबीबीएस का छात्र
वसीम का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शाकिब एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा शऊद पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। माता-पिता की शादी की 25वीं वर्षगांठ पर एमबीबीएस कर रहा उनका बेटा भी अपने दोस्तों के साथ घर आया था।

पढ़ें- UP: अजय खुद पर वार कर रहा था... पत्नी यह देख मुस्कुराती रही, बोली- बेटे से न मिल पाओगे, पूरा परिवार जाएगा जेल

विज्ञापन

केक भी नहीं काट सके दंपती
वसीम के भाई नदीम ने बताया कि शादी की वर्षगांठ को लेकर वसीम और फराह काफी खुश थे। ऑर्डर देकर खास केक बनवाया था, लेकिन वह उसे काट नहीं सके। बृहस्पतिवार को वसीम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पत्नी फराह बृहस्पतिवार को भी पति की याद में बार-बार बेहोश होती रहीं।

पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed