Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buses will start operating from Izzatnagar bus stand in March.

Bareilly News: इज्जतनगर बस अड्डे से मार्च में शुरू किया जाएगा बसों का संचालन

Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Buses will start operating from Izzatnagar bus stand in March.
बरेली। रोडवेज के इज्जतनगर बस अड्डे से बसों का संचालन मार्च में शुरू हो जाएगा। शासन से अंतिम किस्त के रूप में 6.98 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद परिवहन निगम ने ये दावा किया है।
विज्ञापन

बस अड्डे का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था, लेकिन बजट की कमी के कारण समय से काम पूरा नहीं हो सका। अधिकारियों का कहना है कि अब ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। बजट मिलने के बाद बाकी कार्यों में तेजी आएगी। केंद्रीय कारागार की 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से बस अड्डे का निर्माण यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. (यूपीसिडको) करा रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डा निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में मार्च 2021 में तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था, इसके बाद शासन स्तर तक सही ढंग से पैरवी न होने के कारण समय से बजट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर पैरवी की तो बजट जारी होना शुरू हुआ। अब शासन ने अंतिम किस्त के रूप में 6.98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। कुल निर्माण लागत का पांच प्रतिशत बजट रोका गया है। बस अड्डा रोडवेज को हैंडओवर होने के बाद पांच प्रतिशत शेष धनराशि जारी की जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के संबंध में कार्यदायी संस्था को लिखा गया है। अब बजट की कोई कमी नहीं है। इज्जतनगर बस अड्डे से मार्च 2026 में बसों का संचालन शुरू करने को लेकर कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed