फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus ran in dense fog, driver operator sacked, TI suspended

Bareilly News: रोडवेज के चालक परिचालक बर्खास्त, एटीआई निलंबित

Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bus ran in dense fog, driver operator sacked, TI suspended
बरेली। घने कोहरे में रफ्तार भरना रोडवेजकर्मियों को महंगा पड़ गया। सात जनवरी की रात मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग पर भानपर ओवरब्रिज के निकट पीलीभीत डिपो की बस की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत के मामले में चालक खेमकरनलाल व परिचालक अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया। सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) राजेश कुमार शर्मा को निलंबित किया है।
विज्ञापन

घटना के समय टोल प्लाजा पर इंटरसेप्टर वाहन पर सहायक यातायात निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा तैनात थे। परिवहन निगम मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जब कोहरा अधिक और दृश्यता न रहे तो वाहन को रोका जाए। कोहरा कम होने पर ही संचालन होना चाहिए। निर्देश यह भी हैं कि अगर बस में 25 से कम यात्री हैं तो उस बस सेवा को संचालित न किया जाए। दोनों निर्देशों का पालन नहीं कराने के लिए सहायक यातायात निरीक्षक को जिम्मेदार मानते हुए रोजवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने निलंबित किया।
विज्ञापन

पीलीभीत के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय गंगवार ने चालक परिचालक की सेवा समाप्त की है। साथ ही कहा कि जब कोहरे के दौरान दृश्यता न हो तो बस को सुरक्षित स्थान पर रोका जाए। उन्होंने बताया कि चालक परिचालक को इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे लेकिन दोनों ने मनमानी की है। इसलिए सेवाएं समाप्त की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में थे 18 यात्री
जब हादसा हुआ तब बस यूपी 78 डीएन 8884 में 18 यात्री थे किसी को कोई चोट नहीं आई। बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। डीसीएम के चालक की ओर से रोडवेज के चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब इस मामले में विभागीय कार्रवाई में जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी। यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय गंगवार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed