फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bureaucratic math... 18 patients came, 36 visited

नौकरशाही का गणित... 18 मरीज आए, 36 देख डाले

Sat, 10 Sep 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bureaucratic math... 18 patients came, 36 visited
300 बेड अस्पताल की ओपीडी में मरीज देखते डॉ वागीश वैश - अमर उजाला
बरेली। नौकरशाही का गणित ही ऐसा है कि सबकुछ हो जाता है और कुछ होता भी नहीं। डिप्टी सीएम के उस आदेश का पालन भी कुछ इसी तरह हुआ जिसमें उन्होंने डॉक्टरों की कमी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मरीजों को देखने को कहा था। शुक्रवार को अधिकारियों ने दावा किया कि तीन सौ बेड अस्पताल की ओपीडी में उन्होंने 18 मरीज देखे। इतने ही मरीज देखने का दावा डॉक्टरों ने कियाष शाम को पता लगा कि दिन भर में ओपीडी में कुल 18 ही मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

बरेली दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने बृहस्पतिवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठा था। इस पर उन्होंने एडी हेल्थ, सीएमआ और एसीएमओ को शुक्रवार से ही स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ जिला अस्पताल या किसी और स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह आठ से दस बजे तक मरीजों को देखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद जिला अस्पताल में शुक्रवार को रोजमर्रा जैसा नजारा दिखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने के लिए काउंटर पर 12 सौ से ज्यादा परचे बने। इसके साथ करीब एक हजार पुराने मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर तड़के से ही ओपीडी खत्म होने तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। तमाम मरीजों को डॉक्टर को दिखाए बगैर लौटना पड़ा। इसके बावजूद न एडी हेल्थ और न ही सीएमओ और एसीएमओ ने ओपीडी की तरफ झांका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने शाम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की तो सभी ने तीन सौ बेड चिकित्सालय में मरीजों को देखने का दावा किया। ओपीडी में तैनात डॉक्टरों ने भी मरीजों को देखने की बात कही। रिकॉर्ड के मुताबिक ओपीडी खत्म होने तक अस्पताल में कुल 18 मरीज पहुंचे। अधिकारियों का दावा था कि 18 मरीजों को उन्होंने देखा और दवाएं दीं। डॉक्टरों ने भी 18 मरीज देखने का दावा किया।

ऐसे हुआ डिप्टी सीएम के आदेश का पालन
एडी हेल्थ डॉ. दीपक ओहरी ने दावा किया कि उन्होंने तीन सौ बेड अस्पताल में सात मरीजों की जांच की। एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने पांच मरीज देखने का दावा किया। एडीएसआईसी एवं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मेघ सिंह ने तीन मरीज और प्रभारी सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने भी तीन मरीज देखने का दावा किया। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि वह सुबह तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी में कुर्सियां, परचा, दवा काउंटर और दूसरी व्यवस्थाओं की जांच में व्यस्त रहे। लिहाजा मरीज नहीं देख सके। शनिवार से वह भी मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed