{"_id":"56f83ca14f1c1bf158f151b7","slug":"bullion-traders-blocked-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने जाम किया हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने जाम किया हाइवे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
अाआंदाोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगने से गुस्साए सराफा व्यापारियों ने हाइवे जाम किया। इससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस मौके पर भारी तादाद में फोर्स तैनात रही। आज रेल रोको आंदोलन होगा।
रविवार दोपहर में आंदोलित व्यापारी गांधी चौक से जुलूस बनाकर कंपनी बाग चौराहा पहुंचे। वहां पर नारेबाजी कर मानव श्रृंखला बनायी और हाइवे पर बैठ गए, इससे कुछ देर के लिए आवागमन अस्तव्यस्त रहा। मौजूद पुलिस फोर्स ने पांच मिनट में व्यापारियों को हाइवे से हटा दिया। इसके बाद व्यापारी गांधी चौक पर फिर एकत्र हुए और आंदोलन के नाम पर हो रही मनमानी पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेता विशाल मेहरोत्रा, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल पाटिल, अमित वर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, दुर्गेश वर्मा, नाना मराठा, उमेश वर्मा, संजीव अग्रवाल, अभिलाष वर्मा, विजय मराठा, अरुण वर्मा, अभिनव वर्मा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम पर असहमति
हाइवे जाम से पहले कुछ मिनट का कार्यक्रम तय होने पर व्यापारी आपस में सहमत नहीं हो पाए। इस मुद्दे पर कई आंदोलनकारी नाराज दिखे। उनका कहना था कि सिर्फ दिखावे के लिए जाम नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आंदोलन प्रभावी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
रेल रोको आज
एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशानुसार सोमवार दोपहर में रेल रोको आंदोलन होगा। अग्रवाल ने व्यापारी से कहा है कि वे भारी तादाद में पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाएं।