{"_id":"6150cb838ebc3e08fd103235","slug":"bullion-trader-s-wife-commits-suicide-by-hanging-bareilly-news-bly4609724197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी की पत्नी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी की पत्नी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
आंचल कॉलोनी में तैनात पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामगंज की आंचल कॉलोनी में रविवार शाम को हुई घटना
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने की जांच, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
बरेली। श्यामगंज की आंचल कॉलोनी में रहने वाले सराफा कारोबारी नीतेश अग्रवाल की पत्नी 31 वर्षीय निकिता अग्रवाल ने रविवार शाम घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
परिवार वालों के मुताबिक नीतेश अग्रवाल की आलमगीरीगंज में सराफा की दुकान है। आंचल कॉलोनी में वह अपनी पत्नी निकिता, सात वर्षीय बेटा दक्ष और पांच वर्षीय बेटी धरा के साथ रहते हैं। नीतेश रविवार को दुकान पर थे। शाम करीब पांच बजे नौकर दीपक के साथ निकिता ने दोनों बच्चों को भी दुकान पर भेज दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे दीपक घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने डोरबेल बजाई, आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो फोन करके नीतेश को सूचना दी। कुछ ही देर में नीतेश घर पहुंचे। पहले तो उन्होंने आवाज दी लेकिन जवाब न मिलने पर डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। वहां कमरे में पंखे में बंधे दुपट्टे के सहारे निकिता का शव लटक रहा था। बेड पर पास ही एक पीढ़ा रखा था, जिसे उन्होंने निकिता के पैरों के नीचे लगाया कि शायद वह जीवित हों तो कुछ सहारा मिल जाए। मगर कोई हलचल न देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक, श्यामगंज चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला आदि मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने भी काफी देर तक घर की तलाशी लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। इसी बीच काशीपुर में निकिता के मायके वालों को सूचना दे दी गई। रात करीब साढ़े दस बजे मायके वाले भी निकिता की ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर ने नहीं की दामाद से बात, खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं
नीतेश से निकिता के खुदकुशी करने का कारण पूरा गया लेकिन उन्होंने सबकुछ ठीक होने की बात कही। हालांकि उनके एक रिश्तेदार ने जरूर कुछ तनाव में रहने की बात कही लेकिन नीतेश ने इससे इनकार कर दिया। वहीं निकिता के पिता ने भी नीतेश से कोई बात नहीं की। जब नीतेश ने बात करने का प्रयास किया तो वह नाराज हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने भी अभी घटना का कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने की जांच, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट बरेली। श्यामगंज की आंचल कॉलोनी में रहने वाले सराफा कारोबारी नीतेश अग्रवाल की पत्नी 31 वर्षीय निकिता अग्रवाल ने रविवार शाम घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।