{"_id":"580a47004f1c1b9f1b7055ed","slug":"bullets-were-sold-in-the-market-islamian-duplicate-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामियां मार्केट में बिकते मिले बुलेट के डुप्लीकेट पार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामियां मार्केट में बिकते मिले बुलेट के डुप्लीकेट पार्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नकली स्पेयर पार्ट्स
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामियां मार्केट की दो दुकानों पर बुलेट मोटर साइकिल के डुप्लीकेट पार्ट बेचे जा रहे थे। शुक्रवार सुबह रॉयल इनफील्ड कंपनी के जांच अधिकारी और कोतवाली पुलिस ने दोनों दुकानों पर छापा मारकर करीब तीन लाख कीमत के डुप्लीकेट पार्ट बरामद किए।
गुड़गांव से आए रॉयल इनफील्ड कंपनी के सीनियर जांच अधिकारी सुरेश कौशिक ने बताया कि पिछले दो महीने से इस्लामियां मार्केट में बुलेट मोटर साइकिल के डुप्लीकेट पार्ट बिकने की सूचना मिल रही थी। उनके जांच करने पर सूचना सही पाई गई। शुक्रवार सुबह सुरेश कौशिक एसपी सिटी समीर सौरभ से मिले। उनकी मदद के लिए एसपी सिटी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया। कंपनी के जांच अधिकारी सुरेश कौशिक ने अपनी टीम और कोतवाली पुलिस के साथ जाकर इस्लामियां मार्केट में कारोबारी जसवीर सिंह की दुकान नंदा मोटर्स और शकील अहमद की दुकान मद्रास मोटर्स पर छापा मारा। जसवीर के मुताबिक दोनों दुकानों से लाइट, स्टीकर, नंबर प्लेट समेत करीब तीन लाख कीमत का डुप्लीकेट सामान मिला। बरामद सामान पर रॉयल इनफील्ड कंपनी का स्टीकर लगा था। कोतवाली पुलिस ने बरामद सामान जब्त करने के साथ ही दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।