फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers will soon be used on 27 houses and 74 shops built near the shrine.

Bareilly News: 27 मकानों और मजार के पास बनीं 74 दुकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Thu, 13 Nov 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will soon be used on 27 houses and 74 shops built near the shrine.
बरेली। भूड़ वार्ड के शाहबाद इलाके के 27 मकानों समेत नावल्टी स्थित मजार के पास बनीं 74 दुकानों को नगर निगम ने अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित किया है। सर्वे पूरा होने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने नावल्टी स्थित मजार के पास बनी मार्केट को भी सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम ने शाहबाद में कई स्थानों पर अवैध कब्जों की पुष्टि की है। इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दरअसल, यह कार्रवाई पार्षद शालिनी जौहरी की शिकायत पर की जा रही है। कई जगह सरकारी स्कूलों और धार्मिक स्थल की जमीनों पर कब्जा किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, नावल्टी क्षेत्र स्थित मजार के पास 74 दुकानें सरकारी जमीन पर बनी हैं। नगर निगम ने कोर्ट और शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। उक्त रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट नगर निगम की संपत्ति पर बनाई गई है।
विज्ञापन


10 अवैध कब्जे डेलापीर पर भी, भेजे जा चुके हैं नोटिस
डेलापीर में तालाब पर 10 अवैध कब्जे हैं। सर्वे के बाद इसको लेकर भी रिपोर्ट नगर निगम दी गई है। यहां भी कार्रवाई जल्द शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि जिन कब्जेदारों को अंतिम नोटिस दिया जा चुका है और उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया है, उन्हें पुलिस-प्रशासन की मदद से खदेड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--

नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा करने वालों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। कई इलाकों में कब्जों को चिह्नित किया गया है। कब्जे हटाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed