फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers to raze illegal constructions on Municipal Corporation land in Bareilly

बरेली: नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, महापौर ने दिए कार्रवाई के आदेश

Wed, 26 Aug 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम अपनी बेशकीमती जमीनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। महापौर ने अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। सूची तैयार होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bulldozers to raze illegal constructions on Municipal Corporation land in Bareilly
महापौर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। नगर निगम प्रशासन ऐसी जमीनों पर हुए अवैध निर्माणों पर नोटिस व उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई करेगा। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए महापौर ने अवैध कब्जों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची तैयार होते ही इन अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर जाएगी।

विज्ञापन

मंगलवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शहर के कई वार्डों में निगम की जमीन पर अनाधिकृत कब्जे का गंभीर मामला पार्षदों की ओर से से उठाया गया। बैठक में पार्षद सतीश कातिब ने विशेष रूप से गाटा संख्या 55 में हो रहे अवैध कब्जे का मामला सबके सामने रखा। वहीं, पार्षद गुलबशर ने गाटा संख्या 159 में तलाब की जगह पर कब्जे का मामला उठाया। पार्षद शमीम अहमद ने भी बनखाने के आसपास जमीनों पर कब्जे की बात कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जे किए जाएंगे चिह्नित 
पार्षदों ने बताया कि कई जगह निगम की जमीन पर पक्के मकान बनवा लिए गए हैं। निगम की जमीन पर हो रहे कब्जों ने महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्हें सभी कब्जों की सूची बनाकर मौके पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के बाद कब्जा करने वालों को नोटिस दिए जाएंगे। अगर फिर भी कब्जे नहीं हटते हैं तो बुलडोजर की कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed