{"_id":"677f5649d409d74521076e84","slug":"bulldozers-action-taken-against-colony-being-developed-illegally-in-bareilly-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में फिर चला बुलडोजर: अवैध तरीके से विकसित कराई जा रही कॉलोनी पर हुई कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में फिर चला बुलडोजर: अवैध तरीके से विकसित कराई जा रही कॉलोनी पर हुई कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
Thu, 09 Jan 2025 10:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:23 AM IST
सार
बरेली में अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। सुभाषनगर में बदायूं रोड के किनारे अवैध तरीके से विकसित कराई जा रही कॉलोनी पर बीडीए ने कार्रवाई है। यहां बुधवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर में बदायूं रोड पर अवैध निर्माण पर बुधवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। 18 बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित कराने के लिए सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे टीम ने ध्वस्त किया।
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक, बदायूं रोड पर सुभाषनगर क्षेत्र में रामवीर आदि आठ बीघा में और अश्वनी आदि दस बीघा क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर स्थलीय विकास करा रहे थे। इनके द्वारा सड़क, नाली आदि बना ली गई थी, जिसे गिरवाया गया है। अब उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कॉलोनी विकसित करने से पहले बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना जरूरी है। भवन/भूखंड क्रय करने से पहले मानचित्र स्वीकृति संबंधी जानकारी हासिल करें, ताकि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बच जाएं। बीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण ध्वस्त
बीडीए की टीम ने मंगलवार को नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर दोबारा बुलडोजर चलवाया। टीम ने पहली बार शुक्रवार को अभियान चलाया, लेकिन सभी निर्माण नहीं हट सके थे। इसलिए दोबारा अभियान शुरू हुआ। नकटिया नदी के निकट उमरिया में भी अवैध निर्माण गिराए गए हैं।
शहरी क्षेत्र से गुजरी नकटिया नदी के करीब आठ किलोमीटर हिस्से में जगह जगह अवैध कब्जे है। कई जगह डूब क्षेत्र में मकान बन गए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को संज्ञान लिया और कब्जे हटवाए थे। इसके बाद छुट्टी पड़ गई। इसलिए अभियान मंगलवार को दोबारा शुरू हुआ। नकटिया नदी में दूसरी तरफ दिन में 11 बजे बीडीए की टीम पहुंची। टीम ने पाया कि नदी के डूब क्षेत्र में मिट्टी का भराव करके कुछ लोग कॉलोनी बनाने की तैयारी में हैं। भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। नदी किनारे भूखंडों पर नींव बनाई जा रही थी। इस पर टीम ने जेसीबी मशीन चलवाई।