{"_id":"68893edbe9109173560d8a68","slug":"budget-is-full-yet-the-wards-of-zila-panchayat-are-yearning-for-development-bareilly-news-c-4-bly1034-692498-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजट भरपूर, फिर भी विकास के लिए तरस रहे जिला पंचायत के वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजट भरपूर, फिर भी विकास के लिए तरस रहे जिला पंचायत के वार्ड
विज्ञापन
बरेली। भरपूर बजट होने के बाद भी जिला पंचायत के वार्ड विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान में जिला पंचायत के खाते में 5वें और 15वें वित्त आयोग के 31.12 करोड़ रुपये मौजूद हैं। इस धनराशि से काम कराने के बजाय ब्याज कमाया जा रहा है। जबकि, अब पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं।
वर्तमान में जिला पंचायत के खाते में पंचम वित्त आयोग के 20.80 करोड़ और 15वें वित्त के 10.33 करोड़ रुपये मौजूद हैं। बोर्ड बैठक में सदस्य अपने क्षेत्र में काम कराने की मांग उठाते रहे हैं, पर धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सदस्यों का कहना है कि प्रस्ताव देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड सात के जिला पंचायत सदस्य हाजी मुन्ने अंसारी ने बताया कि उन्होंने चार कामों के प्रस्ताव दिए थे। इसमें दो को स्वीकृति मिल गई है। शेष दो को स्वीकृति न मिलने के पीछे की वजह अपर मुख्य अधिकारी ने बजट की कमी बताई है। संवाद
--
22 करोड़ से काम कराने के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्मों को कार्यादेश जारी होने हैं। बरसात के बाद तेजी से कार्य कराए जाएंगे। - डॉ. नीतू सिंह सिसोदिया, अपर मुख्य अधिकारी