{"_id":"67fd79eeaf6357421809ac67","slug":"budget-in-the-account-yet-the-rejuvenation-of-government-inter-colleges-could-not-be-completed-bareilly-news-c-4-bly1015-618534-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाते में बजट, फिर भी पूरा नहीं हो सका राजकीय इंटर कॉलेजों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाते में बजट, फिर भी पूरा नहीं हो सका राजकीय इंटर कॉलेजों का कायाकल्प
विज्ञापन
बरेली। जिले के छह राजकीय इंटर कॉलेजों में सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से हॉल और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। पेयजल संबंधी काम भी कराए जाने हैं। शासन ने यूपी प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन को जिम्मेदारी दी है। डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था की लापरवाही से तीन माह में होने वाला काम एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका।
राजकीय इंटर कॉलेज मुड़िया जागीर, बरौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैगा, राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर और औरंगाबाद में मल्टीपरपज हॉल और पेयजल संबंधी काम होने हैं। प्रत्येक कॉलेज को 52-52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज बालीपुर अहमदपुर में मल्टीपरपज हॉल, पेयजल के साथ ही अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। इसके लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शासन ने इस काम को पूरा करने के लिए तीन माह का समय दिया था। कार्यदायी संस्था ने मार्च 2024 में निर्माण शुरू कराया। जून 2024 में इसे पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह अब भी अधूरा है। कार्यदायी संस्था के पास धनराशि होने के बावजूद बेहद धीमी गति से काम कराया जा रहा है। संवाद
--
छह कॉलेजों में जो काम चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा करा दिया जाएगा। -बजरंग प्रसाद, परियोजना प्रबंधक, यूपी प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन