Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun youth strangled to death the truth revealed in the postmortem in Bareilly

Bareilly News: परिजन मान रहे थे हादसा, पोस्टमॉर्टम में खुला युवक की मौत का राज, गला दबाकर की गई थी हत्या

Sat, 30 May 2026 11:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 11:32 AM IST
सार

बरेली में अलीगंज-सिरौली रोड पर डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात बदायूं निवासी युवक का शव मिला था। परिजन इसे हादसा मान रहे थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
Budaun youth strangled to death the truth revealed in the postmortem in Bareilly
पुष्पेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के गुलड़िया इलाके में अलीगंज-सिरौली रोड पर डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात बाइक समेत खाई में मिले युवक की मौत सड़क हादसा नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। इसका खुलासा होने पर परिजनों से लेकर पुलिस भी हैरत में है। अब उसके मोबाइल नंबर व अन्य तथ्यों से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव दबतोरी निवासी राजवीर ने बरेली के पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र बरेली के कस्बा अलीगंज में पत्नी की पथरी और गांठ की दवाई लेने के लिए आया था। सिरौली पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि गुलड़िया गौरीशंकर और कॉलेज के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी सड़क किनारे खाई में गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजन मान रहे थे हादसा 
वह भी इसे हादसा ही मान रहे थे। लग रहा था कि दवा लेकर वापस घर जाते समय ये हादसा हुआ होगा। परिजनों के अनुसार पुष्पेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। परिवार के लोगों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इन्कार करते हुए बताया कि पुष्पेंद्र स्वभाव से मिलनसार था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

शुक्रवार शाम को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की स्थिति मिली। इससे पुलिस भी चौंक गई है। सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बिसौली पुलिस से संपर्क किया गया है। पुष्पेंद्र के अकेले आने की जानकारी मिली है। पता किया जा रहा है कि किसने उसकी हत्या की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed