{"_id":"6491619c2c1acbfd92067750","slug":"budaun-police-follower-killed-by-monkeys-in-bareilly-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ही नहीं, बंदर भी हुए जानलेवा: बरेली में बंदरों के हमले से घायल बदायूं पुलिस के फॉलोअर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ही नहीं, बंदर भी हुए जानलेवा: बरेली में बंदरों के हमले से घायल बदायूं पुलिस के फॉलोअर की मौत
Tue, 20 Jun 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:52 PM IST
सार
दातागंज थाने के अमरोली गांव के रहने वाले कालीचरण बदायूं पुलिस लाइन में फालोअर थे। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में रिश्तेदारी में आए थे। 12 जून को उन पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कालीचरण का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जनपद में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। बदायूं में तैनात पुलिसकर्मी अपनी रिश्तेदारी में आए थे। उन पर बंदरों ने हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के अमरोली गांव के रहने वाले कालीचरण बदायूं पुलिस लाइन में फालोअर थे। बंदरों के हमले से उनकी मौत हो गई। वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित गोतारा गांव में अपनी बहन जयदेवी के घर आए हुए थे। 12 जून की शाम को बहन के घर छत पर लेटे थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: सीबीगंज में एक और बच्ची पर कुत्तों का हमला, 20 मीटर तक घसीटा, बुरी तरह नोंचा
विज्ञापन
बचने के लिए उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वह छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर के मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। कालीचरण परिवार के साथ बदायूं पुलिस लाइन में रहते थे। परिजन शव बदायूं ले गए हैं।