{"_id":"67463eb628957926550cbe1c","slug":"btech-food-technology-studies-will-start-soon-in-ivri-bareilly-news-c-4-lko1064-529543-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईवीआरआई में जल्द शुरू होगी बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईवीआरआई में जल्द शुरू होगी बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई
विज्ञापन
बरेली। मानव पोषण, स्वास्थ्य में दूध के महत्व विषय पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण संबंधी शिक्षा के लिए बीटेक फूड टेक्नोलॉजी जल्द शुरूआत की जानकारी दी।
दुग्ध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में निदेशक ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण में तकनीकी का प्रयोग हो तो यह क्षेत्र और तेजी से विकसित होगा। महिलाओं के सशक्तीकरण में विशेष भूमिका होगी। संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डाॅ. एसके मेंदीरत्ता ने दूध और मानव स्वास्थ्य की जानकारी दी। डेयरी सेक्टर की चुनौती समाधान और नए प्रयोग पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक (प्रसार-शिक्षा) डाॅ. रूपसी तिवारी ने कहा कि दूध से करीब पांच सौ तरह से प्रयोग किया जा सकता है। पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष डाॅ. एआर सेन ने व्याख्यान दिया।
डेयरी कोऑपरेटिव, नैनीताल के उद्यमी ने भी विचार साझा किए। जैव रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राघवेंद्र सिंह ने ऊंटनी, बकरी के दूध की गुणवत्ता की जानकारी दी। दूध प्रसंस्करण संबंधी फर्म संचालक संदीप सक्सेना ने आधुनिक उपकरणों की उपयोगिता की जानकारी दी। अमर उजाला ब्यूरो