फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSP cross-voting in elections and unhappy results

बसपा पंचायत चुनाव में क्रास वोटिंग और परिणामों से नाखुश

Thu, 21 Jan 2016 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 21 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीम उद्दीन सिद्दीकी ने पंचायत चुनाव में हुए भितरघात और क्रास वोटिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में विधानसभा बार जिला पंचायत चुनाव में मिले वोटों की जानकारी ली गयी। सिद्दीकी ने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है, इसलिए सपा की नाकामियों की जानकारी लोगों तक पहुंचना शुरू करें। सपा सरकार में हर वर्ग परेशान है इसलिए बसपा प्रचार जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक सिद्दीकी ने चेतावनी दी कि अनुशासनहीन और विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पूर्व एमएससी जयेश प्रसाद को बाहर दिखा कर एहसास भी करा दिया। सिद्दीकी ने जिले बार संगठन की समीक्षा करने के बाद कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी सक्रिय हो जाएं, अन्यथा उन्हें बदला जाएगा। सिद्दीकी ने संकेत दिए कि निष्क्रिय लोग किनारे कर संगठन में जल्द फेरबदल होगी।  
विज्ञापन

सिद्दीकी ने पंचायत चुनाव परिणामों की जानकारी विधानसभा बार ली। उन्होंने कहां कितने वोट मिले और कितने पार्टी समर्थन जीतने की बारीकी से छानबीन कि तो संबंधित पदाधिकारी बगले झांकने लगे। सिद्दीकी ने कहा कि पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम करें और जन सामान्य से ज्यादा संपर्क में रहें। बैठक में जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, विधायक वीरेंद्र सिंह, केसर सिंह, सुल्तान बेग, अजय प्रसाद, गुरुवचन लाल, अध्योया प्र्रसाद गंगवार, विजय पटेल, अगम मौर्य, असलम खां, मोंटी शुक्ला, नरेंद्र सागर, रमेश सागर, अली अब्बास, फारूकुल नियाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल करने से इंकार
पूर्व जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर अरुण सागर पार्टी में वापसी के लिए मिलने पहुंचे तो सिद्दीकी ने इंकार कर दिया। पुवायां से प्रत्याशी गुरुवचन लाल का विरोध और पार्टी से बगावत करने वाले पूर्व मंत्री अनीस खां उर्फ फूल बाबू का साथ देने पर सागर को निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed