{"_id":"65d9dae6ff4843b22e0a665f","slug":"bsa-suspended-two-lady-teachers-in-bareilly-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शासन से मिला टैबलेट हो गया चोरी, बीएसए ने दो प्रधानाध्यापिकाओं को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शासन से मिला टैबलेट हो गया चोरी, बीएसए ने दो प्रधानाध्यापिकाओं को किया निलंबित
Sat, 24 Feb 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
नवाबगंज के कंपोजिट विद्यालय सेंथल की प्रधानाध्यापिका रीता सक्सेना और बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय मल्लपुर की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह का टैबलेट चोरी हो गया है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज के कंपोजिट विद्यालय सेंथल की प्रधानाध्यापिका रीता सक्सेना और बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय मल्लपुर की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों का टैबलेट चोरी हो गया था। विभाग की ओर से दोनों प्रधानाध्यापिकाओं को गैर-जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बीएसए संजय सिंह का कहना है कि शासन स्तर से दी गई जिम्मेदारी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल ही में दोनों स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसमें काफी सामान चोरी हो गया था। इसी चोरी में शासन की ओर से दिया गया टैबलेट भी चोरी हो गया। इसकी सूचना प्रधानाध्यापकों ने विभाग को दी थी।
विज्ञापन
निलंबन का विरोध
यूटा के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रधानाध्यापिकाओं के निलंबन का विरोध किया। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर उनकी बहाली की मांग की। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह संगठन की ओर से आरोप लगाया कि विभाग की ओर से स्कूलों की सुरक्षा के लिए कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई गई है। ऐसे में प्रधानाध्यापकों या अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने प्रधानाध्यापिकाओं के निलंबन का आदेश वापस लिए जाने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी भी दी कि अगर प्रधानाध्यापिकाओं का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो संगठन न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा। इस मौके पर हेमंत कुमार, रवि कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक सिंह, आलोक गंगवार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।