फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother and sister injured due to bullet shot, FIR lodged against three

Bareilly News: गोली लगनेे से भाई-बहन घायल, तीन पर एफआईआर

Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister injured due to bullet shot, FIR lodged against three
भुता। थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में मंगलवार की रात दो भाइयों में बंटवारे के विवाद में गोली चल गई। इसमें घायल भाई-बहन ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। ग्राम बरखेड़ा में दो भाई मलखान सिंह व कृपाल सिंह में आपस में जमीन बंटवारे व पशु बांधने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम कृपाल की बेटी पारुल व बेटा अनूप से पशु बांधने को लेकर बड़े भाई मलखान सिंह व बेटे अनूप, राजेश्वरी से गाली गलौज होने पर मामला इतना बढ़ गया कि मलखान सिंह व बेटे विपिन ने अवैध असलहा से पारुल व अनूप पर फायर कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कृपाल सिंह ने बड़े भाई मलखान सिंह, भतीजा विपिन व भाभी राजेश्वरी के विरुद्ध जानलेवा हमला की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed