Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brokers dominate the transport office taking contracts to get DL made for Rs 10,000.

Bareilly: परिवहन कार्यालय में दलालों का दबदबा, 10 हजार रुपये में डीएल बनवाने का ले रहे ठेका; स्टिंग में खुलासा

Wed, 11 Mar 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो दीपक उपाध्याय, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दीपक उपाध्याय, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 01:21 AM IST
सार

बरेली के परिवहन कार्यालय परिसर में दलालों का जमावड़ा रहता है। ये दलाल डीएल बनवाने और वाहन फिटनेस के नाम पर लोगों से मोटा पैसा वसूल रहे हैं। स्टिंग में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Brokers dominate the transport office taking contracts to get DL made for Rs 10,000.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में परिवहन कार्यालय के बाहर दुकान सजाकर बैठे दलालों का दबदबा अंदर तक है। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए ये 10 हजार रुपये में ठेका ले रहे हैं, जबकि इसकी सरकारी फीस महज 1350 रुपये है। वाहनों की फिटनेस के बदले भी तीन हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। अमर उजाला टीम की ओर से किए गए स्टिंग में यह हकीकत बेपर्दा हुई है। बिचौलिये से बातचीत का पूरा वीडियो भी हमारे पास मौजूद है।

विज्ञापन


परिवहन कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग डीएल बनवाने व नवीनीकरण कराने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे लोग कार्यालय में प्रवेश से पहले ही गेट के बाहर स्थायी व अस्थायी दुकानों पर मौजूद दलालों के चंगुल में आ जाते हैं। बिचौलिये उनसे मनमानी रकम वसूलते हैं। लोग इन्हीं बिचौलियों के जरिये ऑनलाइन आवेदन करके चले जाते हैं। निश्चित समय पर  आकर उनसे अपना कागज ले जाते हैं। कार्रवाई करने के बजाय विभागीय अधिकारी टेस्टिंग की व्यवस्था प्राइवेट हाथों में जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। 
विज्ञापन


पत्रकार : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है, कितना खर्च लगेगा?
दलाल : टेस्ट कराओगे या नहीं कराओगे? बिना टेस्ट के स्थायी डीएल बनवाने के लिए 10 हजार रुपये लगेंगे। अभी लर्निंग बन जाएगा। एक महीने बाद पक्का डीएल बन जाएगा। अपनी जिम्मेदारी पर जाओगे तो सिर्फ दो हजार लगेगा। टेस्ट में पास-फेल होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार : ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराना है, कितना खर्च आएगा?
दलाल: मेडिकल कार्ड लेकर 1500 रुपये खर्च होंगे। 1200 रुपये नवीनीकरण का लगेगा। बाहर के सरकारी डॉक्टर मेडिकल कार्ड बनाने के नाम पर 300 रुपये लेते हैं। इसे खुद से सरकारी अस्पताल में बनवा लीजिए तो एक रुपये में ही हो जाएगा।

Trending Videos

पत्रकार : सिर्फ दो पहिया वाहन चलाना आता है, चार पहिया वाहन चलाना नहीं आता। डीएल कैसे बनेगा?
दलाल: कोई दिक्कत नहीं, वाहन चलवाकर थोड़े ही देखते हैं। फेल नहीं करेंगे।

पत्रकार : इनोवा वाहन का फिटनेस कराना है। कितना खर्च लगेगा?
दलाल : इसके लिए सरकारी खर्च 800 रुपये लगेगा। इसके अतिरिक्त रेडियम पट्टी लगी होने पर 2700 रुपये व अन्य वाहनों पर तीन हजार रुपये लगेगा। पत्रकार : कितने दिन में फिटनेस प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
दलाल: आज कराएंगे तो कल की डेट मिल जाएगी और फिटनेस प्रमाणपत्र भी मिल जाएगा। इसका स्लॉट बुक होता है। कल कराएंगे तो आगे की डेट मिलेगी

ये है सरकारी खर्च
डीएल का नवीनीकरण शुल्क : 400 रुपये।
लर्निंग डीएल का शुल्क 350 रुपये।
परमानेंट डीएल का शुल्क : 1000 रुपये।
छोटी गाड़ियों का फिटनेस शुल्क : 908 रुपये।
बड़ी गाड़ियों का फिटनेस शुल्क : 1380 रुपये।

डिप्टी कमिश्नर परिवहन कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि लर्निंग डीएल बनवाने के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर बिना टेस्ट के स्थायी डीएल जारी नहीं किया जा सकता। शिकायत की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed