{"_id":"646b2aa60bab69da95037d2c","slug":"bride-caught-groom-after-chasing-for-20-km-who-ran-away-from-wedding-hall-in-bareilly-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडप छोड़ चला गया दूल्हा: दुल्हन बनी प्रेमिका ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, फिर मंदिर में लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप छोड़ चला गया दूल्हा: दुल्हन बनी प्रेमिका ने 20 किमी पीछा कर पकड़ा, फिर मंदिर में लिए सात फेरे
Mon, 22 May 2023 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 May 2023 02:24 PM IST
सार
बरेली में दूल्हा बना युवक सजने संवरने की बात कहकर मंडप से चला गया। दुल्हन मंडप में काफी देर तक इंतजार करती रही। जब उसे फोन किया तो बहाने बनाने लगा। इस पर दुल्हन उसे ढूंढने निकल गई और उसे बस में पकड़ लिया।
विज्ञापन
आगे-आगे दूल्हा... पीछे-पीछे दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दूल्हा बना युवक सजने संवरने की बात कहकर मंडप से चला गया। दुल्हन मंडप में काफी देर तक इंतजार करती रही। जब उसे फोन किया तो बहाने बनाने लगा। इस पर दुल्हन ने पीछा कर उसे बस में पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
बरेली के पुराना शहर निवासी युवती का ढाई साल से बदायूं के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग था। बेटी की इच्छा का सम्मान करके युवती के परिजन भी उसकी शादी मनपसंद लड़के से करने को तैयार हो गए। युवती ने प्रेमी को भी शादी के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
न मैं हारी, न तुम जीते: पत्नी बोली- मैंने गलती मानी...तुम भी मानो; पति ने लगा लिया गले, दूर हुए शिकवे गिले
विज्ञापन
रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने मंदिर में सजाए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी अपनी प्रेमिका से खुद को सजने-संवरने की बात कहकर मंडप से चला गया।
बस में प्रेमी को पकड़ा
काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ कार से निकली। करीब 20 किमी आगे जाकर दूल्हे को भमोरा के पास बस में बैठे पकड़ लिया।
युवती को दुल्हन के लिबास में देख लोग हैरत में पड़ गए। दुल्हन व उसके साथ आए लोगों ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा।
कुछ देर विवाद के युवक मान गया और दुल्हन के साथ शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। थाना पुलिस ने मामले में जानकारी से इंकार किया है।