फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BRICS gives new impetus to zari-zardozi and furniture exports

Bareilly News: ब्रिक्स से जरी-जरदोजी, फर्नीचर निर्यात को नई उड़ान

Wed, 16 Sep 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 16 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
BRICS gives new impetus to zari-zardozi and furniture exports
बरेली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के व्यापारिक करारों से बरेली के कारोबारियों में उत्साह है। इन समझौतों का उद्देश्य ‘’ईज ऑफ डूइंग कारोबार’’ को बेहतर बनाना और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना है। जिले के पारंपरिक उद्योगों जैसे जरी-जरदोजी, फर्नीचर और बांस के उत्पादों को इन करारों से लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे जिले की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले से हर साल लगभग 1450 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इसमें खाड़ी देशों को करीब 100 करोड़ रुपये का जरी-जरदोजी निर्यात शामिल है। बरेली का फर्नीचर और बांस से बना सामान भी विदेशों में पसंद किया जाता है। अब तक स्थानीय व्यापारियों को सीधी निर्यात सुविधा नहीं मिलती थी। अधिकांश माल दिल्ली के कारोबारियों के माध्यम से भेजा जाता था। राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ब्रिक्स देशों के साथ हुए नए करारों के बाद व्यापारियों को वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed