फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brainstorming on treatment of animals in case of emergency on the border

Bareilly News: सीमा पर आपात स्थिति में पशुओं के इलाज पर हुआ मंथन

Fri, 06 Feb 2026 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on treatment of animals in case of emergency on the border
बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तृतीय वाहिनी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वेटरनरी कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य सीमा क्षेत्र में पशुओं के बेहतर देखभाल, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित इलाज, पशुपालन तकनीकी जानकारी से कार्यक्षमता बढ़ाने और तैयारियों को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला, उप महानिरीक्षक आरएस चंदेल के मार्गदर्शन, तृतीय वाहिनी सेनानी पवन सिंह के निर्देशन में हुई। संचालन द्वितीय कमान डॉ. मोहित वर्मा ने किया। आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डाॅ. रिशेंद्र वर्मा ने पशुओं की वैक्सीन संबंधी, डाॅ. विजय पॉल ने पर्वतीय क्षेत्र में याक के प्रयोग से सीमा क्षेत्र में ज्यादा क्षमता से काम कराने संबंधी, डॉ. अभिषेक, डॉ. उज्जवल, डॉ. रोहित कुमार ने पशुओं के इलाज संबंधित जानकारी साझा की। यहां छह एफडी वेटरनरी हॉस्पिटल के कमांडिग ऑफिसर कर्नल देवेंद्र, एसएसबी वेट के सेनानी अश्वनी सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed