फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend asks for gift and money back from girlfriend after cheating in bareilly

इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा

Fri, 14 Jul 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

प्रेमिका ने बेवफाई की तो प्रेमी उसके घर पहुंच गया, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी ने उसने अब तक खर्च किए रुपये और गिफ्ट वापस मांगे। इस पर प्रेमिका ने ऐसा कुछ बोल दिया, जिससे खफा प्रेमी ने खूब शराब पी। 

विज्ञापन
boyfriend asks for gift and money back from girlfriend after cheating in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। प्रेमिका की बेवफाई से खफा प्रेमी उसके घर पहुंच गया। उसने हंगामा कर दिया और प्रेमिका पर अब तक खर्च किए रुपयों का हिसाब मांगने लगा। इस पर प्रेमिका ने उससे कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद उसने खूब शराब पी। नशे में बेहोश हो गया। परिजनों ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। युवक का उपचार चल रहा है, उसकी हालत में अब सुधार है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सुरखा बानखाना मोहल्ले के निवासी 28 वर्षीय विकास मौर्य को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

तीन साल से युवती से थी प्रेम प्रसंग 

बताते हैं कि उसका तीन साल से मोहल्ले की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों फोन पर लंबी बात करते थे। आरोप है कि विकास अपनी कमाई का सारा पैसा प्रेमिका के ऊपर लुटाता था। विकास के घरवालों को यह पता लगा तो उन्होंने उसे प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए नोएडा भेज दिया। वहां रहकर भी विकास मोबाइल पर प्रेमिका के संपर्क में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले नोएडा से लौटा था युवक 

गुरुवार को विकास नोएडा से बरेली लौटा तो उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका अब किसी और से प्यार करने लगी है। रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर गुस्से में भरे विकास ने प्रेमिका से कहा कि वह अब तक खर्च किए रूपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। तब प्रेमिका ने कुछ ऐसा कहा कि विकास ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया। 

बेटे की हालत देख मां घबराई 

विकास की मां यह देखकर घबरा गई और पुलिस को बुला लिया। कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की प्रेमिका ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास को जहरीला पदार्थ दे दिया है। अगर पता नहीं चलता तो विकास की मौत भी हो सकती थी। हालांकि विकास को होश आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed