फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both UP teams remain undefeated in the pre-quarterfinals.

Bareilly News: अपराजित रहकर प्री-क्वार्टर फाइनल में यूपी की दोनों टीमें

Fri, 14 Nov 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Both UP teams remain undefeated in the pre-quarterfinals.
अंडर-17 वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आज से खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले
विज्ञापन

बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही अंडर-17 वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लीग मुकाबलों का समापन हुआ। बालक व बालिका दोनों वर्गों में यूपी की टीम ने अपने सभी लीग मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया है।

बृहस्पतिवार को बालक वर्ग में मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 2-1 से मात दी। तमिलनाडु ने ओडिशा को, हिमाचल प्रदेश ने मिजोरम को, सीबीएसई ने झारखंड को, जम्मू कश्मीर ने एनवीएस को, छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी को, पंजाब ने केरल को हराया। पश्चिम बंगाल ने गुजरात, कर्नाटक ने त्रिपुरा, बिहार ने महाराष्ट्र, राजस्थान में सीआईएससीई, उत्तर प्रदेश ने आईपीएससी, मणिपुर ने विद्या भारती को हराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ने चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश ने लक्षद्वीप, असम ने लद्दाख, हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 2-0 से हराया। तमिलनाडु ने दिल्ली को 2-1 से मात दी। एनवीएस ने आईबीएसओ, हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 2-0 से हराया। सीबीएसई ने ओडिशा, जम्मू कश्मीर ने पश्चिम बंगाल को 2-1 से धूल चटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका वर्ग में भी हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा
बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश, केरल ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती, तेलंगाना ने उत्तराखंड, केवीएस ने सीआईएससीई, सीबीएसई ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराया। गुजरात ने मणिपुर, राजस्थान ने एनवीएस, हिमाचल प्रदेश ने आईबीएसओ को 2-0 से मात दी।
कर्नाटक बनाम आंध्र प्रदेश के मध्य हुए मुकाबले में कर्नाटक 2-1 से विजयी रहा। पुडुचेरी ने झारखंड को 2-0 से, मिजोरम ने ओडिशा को 2-1 से, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 2-0 से, हरियाणा ने बिहार को 2-0 से हराया। आईपीएस ने जम्मू कश्मीर को, केरल ने लद्दाख को 2-0 से पराजित किया। इसके बाद, उत्तर प्रदेश बनाम पंजाब के मुकाबले में यूपी 2-1 से विजयी रहा। संवाद

---
सेल्फी प्वाइंट्स कर रहे आकर्षित



फोटो

बरेली। राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान आयोजन स्थल पर कई आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए। ये युवाओं के लिए आकर्षित कर रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ ही दर्शक भी यहां पर रुककर तस्वीरें लेने के बाद इन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां मिले खिलाड़ियों ने बताया कि इन तस्वीरों के माध्यम से प्रतियोगिता की यादें हमेशा ताजा रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed