फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Botanical garden will be helpful for research in university

विश्वविद्यालय में शोध के लिए मददगार होगा बॉटेनिकल गार्डन, कुलपति ने छात्रों को दी अहम जानकारी

Sat, 02 Jan 2021 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Botanical garden will be helpful for research in university
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल नेटवर्क

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्लांट एंड साइंस विभाग की ओर बॉटेनिकल गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसका उपयोग शोध कार्यों के लिए किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के शिक्षकों को शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया।

विज्ञापन

कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में करीब सात एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे बॉटेनिकल गार्डन को देखा। उन्होंने प्लांट एंड साइंस विभाग के शिक्षकों से कहा कि शोध के लिहाज से यह गार्डन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें उन दुर्लभ पौधों को रोपित किया जाए, जिन पर शोध से कुछ नई और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हो सकती हों।

विज्ञापन


उन्होंने गार्डन में तैयार उस ढांचे को भी देखा, जिसमें पानी से काई और उससे पौधे बनने का चक्र बना है। कुलपति ने इसकी प्रशंसा करते हुए इस तरह के और भी कार्य कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. वीपी सिंह, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. योगेंद्र प्रसाद, प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. अमित सिंह, तपन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक कल्याण कोष से करीब एक करोड़ रुपये का फर्नीचर खरीद लिए जाने पर रूटा की ओर से पूर्व कुलपति के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई है। रूटा के महामंत्री डॉ. टीएच चौहान ने पत्र में कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो इसमें पूर्व कुलपति सहित कई शिक्षकों की भूमिका सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed