फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bomb dispozal

बम निरोधक दस्ते ने की जंक्शन पर चेकिंग

Wed, 19 Aug 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 19 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर जंक्शन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जीआरपी ने बम निरोधक दस्ते के साथ जंक्शन पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के बैग आदि खोलकर सामान चेक किया, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता बम निरोधक दस्ते के साथ मंगलवार दोपहर बारह बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड भी था। नौ सदस्यीय टीम ने प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वायड के साथ मुसाफिरों के बैग आदि सामान चेक किया। वेटिंग रूम, पार्सल हाउस, टिकट विंडो और प्लेटफार्म नंबर दो तीन पर भी चेकिंग की गई। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी चेक की गईं। अचानक हुई इस चेकिंग से जंक्शन पर मौजूद लोग पशोपेश में रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी। जिससे जंक्शन पर काफी गहमागहमी का आलम रहेगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इसलिए जंक्शन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed