फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of youth found on railway track identified

Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found on railway track identified
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के निवड़िया रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। मंगलवार को उसके परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो युवक की पहचान मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव शिवनगर के रूप में उसके बड़े भाई दिनेश ने की है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि उसका भाई मुकेश गाजियाबाद में एक प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को वहां से आया था। एक घंटे तक घर पर रुका और फिर चला गया। शाम को गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता को 3500 रुपये दिए। उन्होंने बताया कि मुकेश ने ये रुपये उन्हें देने को कहा है। वह उन्हें टिसुआ में मिला था। उसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पहले लगा कि कही रिश्तेदारी में चला गया होगा, लेकिन जब तीन दिन तक कोई पता नहीं चला तो मंगलवार को परिजन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने मुकेश के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

घटना के दिन मुकेश ने बेच दिया था फोन
दिनेश ने बताया कि मुकेश ने अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन टिसुआ में ही एक दुकानदार को उसी दिन 3400 रुपये में बेंच दिया था, जिसको परिजनों ने पैसे देकर वापस ले लिया। कुछ लोगों ने उसी दिन मुकेश को कुछ लोगों के साथ शराब पीते हुए भी देखा था। रात में मुकेश का शव करीब पांच किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर मिला था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed