{"_id":"66e2077b28596f9c8a08b078","slug":"body-of-second-villager-drowned-in-ramganga-found-bareilly-news-c-4-bly1015-478811-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा में डूबे दूसरे ग्रामीण का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा में डूबे दूसरे ग्रामीण का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मूर्ति विसर्जन करते समय गहरे पानी में चले गए थे पांच लोग, एक युवक का मंगलवार को ही मिल गया था शव
बरेली। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को रामगंगा के चौबारी घाट पर डूबे दूसरे ग्रामीण का शव बुधवार को पानी में उतराता मिल गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।
पीपलसाना चौधरी गांव से 200 लोगों का जत्था मंगलमूर्ति की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए मंगलवार को रामगंगा के चौबारी घाट आया था। विसर्जन के दौरान चार युवकों समेत पांच लोग गहरे पानी में चले गए। इनमें दुर्गा मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय के बेटे रत्नेश व शत्रुघ्न के अलावा मुनीश, रामेश्वर दयाल उर्फ गुड्डू व शिवा (22) बह गए। रत्नेश, शत्रुघ्न व मुनीश को समय रहते निकाल लिया गया।
शिवा की डूबने से मौत हो गई। वहीं, 48 वर्षीय रामेश्वर दयाल पानी में बह गए थे। बुधवार को तलाश के दौरान उनका शव रामगंगा में उतराता मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामेश्वर दयाल की पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। अमर उजाला ब्यूरो