{"_id":"69c81285de9b0577b80c97f0","slug":"body-of-missing-child-found-in-pond-after-three-months-in-bareilly-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन महीने बाद तालाब में मिला लापता मासूम का शव, पेट और गले में मिली मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन महीने बाद तालाब में मिला लापता मासूम का शव, पेट और गले में मिली मिट्टी
Sat, 28 Mar 2026 11:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:13 PM IST
सार
बरेली के आंवला क्षेत्र में तीन महीने से लापता मासूम बच्चे का शव शनिवार को तालाब से बरामद हुआ। माता-पिता ने कपड़ों से उसकी पहचान की।
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के आंवला में तीन महीने से लापता पांच साल के बच्चे सोनू का शव शनिवार को तालाब में मिला। कपड़ों से उसकी पहचान हो गई। फिलहाल मौत की वजह डूबने से ही होने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी भरत सिंह का बेटा सोनू 28 दिसंबर को घर के बाहर खेत में खेलने गया था। इसी दौरान वह लापता हो गया। बच्चे की काफी तलाश की गई। बच्चा न मिलने पर लोगों ने आशंका जताई गई कि खेलने के दौरान वह पास के तालाब में गिर गया होगा। उस समय जेसीबी आदि की मदद से बच्चे को खोजने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिला। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज करा दी था।
विज्ञापन
मछलियां पकड़ रहे बच्चों ने देखा शव
शनिवार सुबह जब गांव के बच्चे तालाब में मछलियां पकड़ रहे थे, इस दौरान बच्चे का शव तालाब किनारे विकृत दशा में पड़ा हुआ मिला। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान पहने हुए कपड़ों से हुई। सोनू के पिता मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार तालाब काफी बड़ा है और इसके चारों ओर सुरक्षा दीवार भी नहीं है।
विज्ञापन