फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of married woman visiting her parents' home found hanging from a noose.

Bareilly News: फंदे से लटका मिला मायके आई विवाहिता का शव

Tue, 22 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 22 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman visiting her parents' home found hanging from a noose.
आंवला। ससुराल से विदा होकर मायके आई धनवती (21) का शव मंगलवार को कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

गांव करुआताल निवासी पिता गंगा सिंह ने बताया कि बेटी धनवती की शादी चार माह पहले आंवला के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अमन उर्फ टिंकू से हुई थी। पति-पत्नी खुश थे और उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। अभी चार दिन पहले ही वह बेटी को ससुराल से विदा कराकर मायके लाए थे। ग्राम प्रशासक कुंवर पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर भगवान सिंह किसी काम से आंवला गए हुए थे। धनवती सोने की बात कहकर कमरे में गई थी। बाद में देखा गया तो उसका शव छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पति व ससुराल के अन्य लोग भी पहुंचे। किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed