फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of married woman found hanging at in-laws' house

Bareilly News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging at in-laws' house
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में छह माह पहले जिस विवाहिता की शादी हुई, उसका शव रविवार को ससुराल में फंदे पर लटका मिला। ससुरालवालों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिवानी वर्मा (21) शांति विहार मढ़ीनाथ, थाना सुभाष नगर की रहने वाली थीं। शिवानी की शादी वीरेंद्र निवासी गिरधारीपुरा से इसी साल 27 अप्रैल को हुई थी। परिजन ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे उन्होंने शिवानी को पंखे से चुन्नी के सहारे लटका देखा। उसे तुरंत नीचे उतारा गया और तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को वापस घर लाया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और इज्जतनगर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी जुटाई और मायके वालों से बात की। मायके वालों ने शिवानी की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमाॅर्टम में आत्महत्या के संकेत मिले। आत्महत्या की वजह पर पुलिस जांच कर रही है। दूसरी ओर शिवानी के भाई सुमित वर्मा ने देर रात इज्जत नगर थाने में बहनोई वीरेंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में हवाई अड्डा गिरधारीपुर निवासी बहनोई वीरेंद्र, ससुर अशोक, सास मीना, जेठ जगदीश, जेठानी पूजा, देवर गौरव व ननद पूजा के नाम शामिल है। पुलिस इनमें से कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। सुमित ने आरोप लगाया कि प्लंबर का काम करने वाले उनके बहनोई वीरेंद्र को शादी में काफी दहेज दिया था। बावजूद पांच लाख रुपये व एक कार मांग रहे थे। ऐसा न करने पर उनकी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

वर्जन

इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस को अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed