फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body elections equation will change if reservation is changed in bareilly

निकाय चुनाव : आरक्षण बदला तो नजर आएंगे नए चेहरे, महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों में उलझन

Tue, 28 Mar 2023 11:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब नए सिरे से आरक्षण की घोषणा होगी। ऐसे में दावेदारों की नजर इस पर टिकी है। मेयर और अध्यक्ष के लिए आरक्षण की तस्वीर बदली तो दावेदार भी बदल जाएंगे।

विज्ञापन
Body elections equation will change if reservation is changed in bareilly
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी नजरें आरक्षण पर टिकी हैं। इसमें बदलाव हुआ तो सारे समीकरण बदल जाएंगे। बरेली में सभी राजनीतिक दलों में महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदार अब इसी उलझन में हैं कि आरक्षण बदला तो क्या होगा।

विज्ञापन


नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत चेयरमैन पद का आरक्षण दिसंबर 2022 में जारी किया गया था। इसके बाद से ही सारे राजनीतिक दलों में दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई थी। मेयर का पद सामान्य ही रहा था। अब नए सिरे से आरक्षण की घोषणा होगी। ऐसे में दावेदारों की नजर इस पर टिकी है। मेयर और अध्यक्ष के लिए आरक्षण की तस्वीर बदली तो दावेदार भी बदल जाएंगे।

विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्षों ने यह कहा 

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि शंखनाद हो चुका है। कांग्रेस तैयार है। नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्ड से अब तक 204 आवेदन आ चुके हैं। चुनाव के लिए 10 वार्ड पर एक महामंत्री और 20 वार्ड पर एक वाइस प्रेसीडेंट को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के मुताबिक चेयरमैन के लिए 50 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पार्टी की तैयारियां पूरी हैं। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि सभी वार्डों से आवेदन मिल चुके हैं। तैयारियां पूरी हैं। 

सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि सरकार आरक्षण जारी करे, उसी के अनुसार आवेदन लिए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर प्रत्येक वार्ड में 12 सदस्यीय सेक्टर कमेटी, बूथ स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी तैयार कर ली गई है। अब तक 113 आवेदन मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed