फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Board meeting of Zila panchyat today

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक

Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Board meeting of Zila panchyat today
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के साथ विभिन्न प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी। बोर्ड बैठक के लिए जिला पंचायत सदस्यों से बीते दिनों प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया बोर्ड बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ नए प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इसके लिए बीते दिनों सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र से दस लाख तक के प्रस्ताव मांगे गए थे। उन्होंने बताया बैठक में 15वें और वित्त आयोग के क्रम में वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त अनुदान के सापेक्ष कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्ताव भी शामिल किए जाएंगे। कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया समेत अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed