फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bloodied dead body of young man was found in Bareilly Cantt

Murder: बरेली के कैंट में युवक का लहूलुहान शव मिला, लाश के पास पुलिस को मिला ये सामान

Sun, 14 May 2023 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 May 2023 12:45 PM IST
सार

सैनिक विहार कॉलोनी निवासी युवक रघुवर दयाल उर्फ गुड्डू रावत का शव रविवार सुबह पड़ोसी मनोज दीक्षित के घर के सामने पड़ा मिला। उसके गले से लेकर शरीर तक धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे।

विज्ञापन
bloodied dead body of young man was found in Bareilly Cantt
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट की सैनिक विहार कॉलोनी में युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैनिक विहार कॉलोनी निवासी युवक रघुवर दयाल उर्फ गुड्डू रावत का शव रविवार सुबह पड़ोसी मनोज दीक्षित के घर के सामने पड़ा मिला। उसके गले से लेकर शरीर तक धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


देखा तो रघुवर दयाल के बेड पर खून के छीटें, सब्जी काटने का चाकू और सल्फास की खाली शीशी मिली। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है जबकि परिवार को हत्या की आशंका है। रघुवर दयाल के भाई उसकी पत्नी और उसके करीबी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुवर दयाल के पिता का 15 दिन पहले निधन हो गया था। दस दिन पहले रघुवर दयाल की पत्नी मायके चली गई थी, आरोप है कि रघुवर दयाल उससे मारपीट करता था। पुलिस की दो टीम घटना की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed