फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blood bank in-charge died after carrying a bag full of two lakh rupees

Bareilly News: ब्लड बैंक प्रभारी की गाड़ी से दो लाख रुपये भरा बैग पार

Tue, 16 May 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Blood bank in-charge died after carrying a bag full of two lakh rupees
हाफिजगंज। टप्पेवाजों ने ब्लड बैंक के प्रभारी की गाड़ी से दो लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस टप्पेवाजों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत निवासी अभिनेव सिंह इज्जतनगर के कर्मचारी नगर स्थिति सत्या हॉस्पिटल में ब्लड बैंक के प्रभारी हैं। वह सोमवार को ब्लड बैक से करीब दो लाख रुपये बैग में रखकर अपनी स्काॅर्पियो गाड़ी से चालक राजकुमार के साथ घर लौट रहे थे। करीब साढे़ सात बजे रिठौरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के आगे एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी के वोनट पर हाथ मारा और कहा कि गाड़ी से तेल निकल रहा है। इस पर दोनों लोग उतरकर गाड़ी चेक करने लगे, लेकिन वहां पर कुछ ऐसा नहीं दिखा जैसा बताया था। जब दोनों गाड़ी में बैठे और देखा तो रुपयों के भरा बैग गायब था। अभिनेव सिंह ने बताया कि बैग में नकदी के अलावा जरूरी कागज भी रखे थे। उन्होंने इसकी सूचना रिठौरा चौकी पर दी। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा मौके पर पहुंचे और आसपास लोगों से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed