फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP workers will run the station's home

चुनाव बाद भाजपा कार्यकर्ता के घर से चलेंगे थाने

Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will run the station's home
BJP workers will run the station's home
बिथरी से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल बिशारतगंज में रोड शो के बाद हुई जनसभा में अपने तेवर में आ गए। उन्होंने कहा कि अब ये सब नहीं चलेगा। सपा बसपा नेताओं ने अपनी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगवाकर जेल भेजा। पुलिस अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता पर  फर्जी मुकदमा लिख दे तो वह अपनी जमानत न कराए। 11 मार्च के बाद दरोगा उसके घर खुद मुकदमा वापस लेने जाएगा। अब तक जो थाने सपा और बसपा नेताओं के घर से चल रहे थे, 11 मार्च के बाद वह थाने भाजपा कार्यकर्ता के घर से चलेंगे। 
विज्ञापन

आगे पप्पू ने कहा कि पार्टी ने उन पर बड़ा सोच समझकर विश्वास किया है। सपा और बसपा के प्रत्याशियों से उनका आमना सामना रिटर्निंग ऑफीसर के सामने हुआ था। वह हमारे नामांकन पर आपत्ति दाखिल करना चाहते थे। वह भी पूरी तैयारी से गए थे। अगर वह उनके पर्चे पर आपत्ति करते तो चुनाव मैदान से बाहर होते। गुंडागर्दी उन्होंने पैदा की। लोगों पर फर्जी एफआईआर लिखवाईं। जिसने जमीनें नहीं दीं। उन पर एफआईआर कराकर जमीनें कम कीमत में खरीदी गईं। 11 मार्च के बाद जमीनों पर कब्जों का काम बंद हो जाएगा। 15 तारीख को आप मतदान करना। उनके लोग कहते हैं कि जो भाजपा का चुनाव लड़ा रहा है। उसका नाम लिख लेना। मैं कहता हूं कि आप (भाजपा कार्यकर्ता) उनका नाम लिख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed