फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP will review victory and defeat tomorrow, action will be taken against rebels

Bareilly News: कल भाजपा करेगी हार-जीत की समीक्षा, बागियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 May 2023 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP will review victory and defeat tomorrow, action will be taken against rebels
बरेली। भाजपा 18 मई को नैनीताल रोड स्थित होटल में सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक मैराथन बैठक करेगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा बृजक्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सांसद, विधायकों के शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक होगी और विधायक व सांसदों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक की जाएगी। माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को सभी जिलाध्यक्षों से बागियों की रिपोर्ट मांगी है, उसी क्रम में यह बैठक की जा रही है। बैठक में हार-जीत पर समीक्षा होगी। उन नामों पर मंथन होगा और बैठक में ही फैसला किया जाएगा। संगठन को आगे अब कौन से अभियान चलाने हैं, उन सभी पर चर्चा कर उनकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी। भाजपा के कुछ बागियों ने पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत व वार्डाें में जीत हासिल की है। उन्होंने टिकट भी मांगी मगर स्थानीय स्तर से ही उनका नाम नहीं सुझाया गया और अब वह जीतकर आए हैं, ऐसे में चयन समिति में शामिल रहे लोगों से भी इस सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed