फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP will rally under the supervision of administration

प्रशासन की देखरेख में रैली कराएंगे भाजपाई

Fri, 19 Feb 2016 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीएमओ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली का कार्यक्रम जिला प्रशासन को भेज दिया। इसके बाद डीएम ने भाजपा नेताओं से वार्ता की। चूंकि यह प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम नहीं है इसलिए तय हुआ कि इसका सारा खर्च भाजपा उठाएगी और उसकी तैयारियां प्रशासन की देखरेख में होंगी। एक-दो दिन में पीएमओ की एसपीजी भी यहां पहुंचकर डेरा डाल लेगी। मोदी का हेलिकॉप्टर त्रिशूल एयरफोर्स के बजाय सीधे रैली स्थल पर उतरेगा। वहां प्रशासन हैलीपैड बनाएगा। प्रशासन को अब तक पीएमओ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का इंतजार था। पीएमओ ने अफसरों को रैली की व्यवस्थाओं का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शाम को भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रैली संयोजक धर्मपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैंट विधायक राजेश अग्रवाल तथा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर आदि डीएम गौरव दयाल से मिले। रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने डीएम से विस्तार से बातचीत की। धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ शुक्रवार को रैली स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों का खाका बनाया जाएगा।
विज्ञापन



रैली में भीड़ को लेकर तकरार
बरेली। मोदी रैली के लिए मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और प्रमुख नेताओं को भीड़ लाने का लक्ष्य तय करने के लिए भाजपा ने बरेली और आंवला विधानसभा की बैठकें कीं। बरेली लोकसभा की बैठक डीडी पुरम स्थित अर्बन कोआपरेटिव बैंक में हुई। कौन कितनी भीड़ लाएगा? इस पर चर्चा चल ही रही थी कि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साले वीरेंद्र गंगवार वीरू ने सुझाव दिया कि एक ही विधानसभा में अलग-अलग नेताओं को भीड़ की जिम्मेदारी देने के बजाय एक साथ लक्ष्य दे दिया जाए। यह सुझाव रैली संयोजक धर्मपाल सिंह को नागवार लगा। उन्होंने उन्हें डांटते हुए बैठ जाने को कह दिया। इससे बैठक में मौजूद हर कोई हतप्रभ रह गए। हालांकि बात आगे नहीं बढ़ी। वहीं, धर्मपाल सिंह ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
मोदी रैली के लिए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी, डेलापीर, डिफेंस कालोनी, इज्जतनगर आदि इलाकों में महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। कालीबाड़ी मंदिर में हुई सभा में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने शहर से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील की। प्रभु दयाल लोधी, रूपकिशोर, ब्रजेश मिश्रा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed