फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP strengthens its stronghold in the Braj region; successfully balances caste arithmetic.

Bareilly News: ब्रज क्षेत्र में भाजपा ने मजबूत किया किला, जातीय गणित भी साधा

Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP strengthens its stronghold in the Braj region; successfully balances caste arithmetic.
बरेली। भाजपा ने ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बहाने 2027 के चुनाव से पहले जिले के संगठनात्मक किले को पहले से अधिक मजबूत किया है। नई टीम में कुल चार पदाधिकारी व चार सदस्य बरेली जिले से ताल्लुक रखते हैं। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी भी बरेली से हैं।
विज्ञापन

संगठनात्मक रूप से ब्रज क्षेत्र में 19 जिले आते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति बृहस्पतिवार को घोषित की गई। कार्यसमिति में बरेली के आठ लोगों को शामिल किया गया है। कार्यसमिति में बरेली के चार पदाधिकारियों व चार कार्यसमिति सदस्यों को शामिल करने को अहम चुनावी रणनीति माना जा रहा है। बरेली की निवेदिता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा को क्षेत्रीय महामंत्री, डॉ. आदेश गंगवार और दीपक सोनकर को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं चंचल गंगवार, वीर सिंह पाल, यतिन भाटिया और पवन शर्मा को कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। पवन शर्मा पुरानी टीम में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


सभी जाति-वर्ग को साधने की कोशिश
क्षेत्रीय कार्यसमिति में बरेली जिला, महानगर और आंवला शामिल हैं। कार्यसमिति में अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारियों को शामिल कर संगठन को मजबूत किया गया है। जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है। कार्यसमिति में शामिल पदाधिकारी अलग-अलग जाति व वर्ग से हैं। कार्यसमिति में शामिल जिले के आठ पदाधिकारियों व सदस्यों में से दो को छोड़कर सभी की जाति अलग है। इनमें सवर्ण, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग का पूरा प्रतिनिधित्व है, जबकि अल्पसंख्यक वर्ग में खासतौर से मुस्लिम को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed