Bareilly News: महिला वकील के घर में घुसकर फायरिंग, पति समेत तीन घायल, भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर आरोप
महिला वकील का कहना है कि जुआ का विरोध करने पर उत्तराखंड की भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर उनके परिवार पर हमला बोला है। फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
विस्तार
बरेली में सोमवार देर रात जोगी नवादा में दबंगों ने महिला वकील के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर दी। महिला के पति और दो देवर छर्रे लगने से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। महिला वकील ने उत्तराखंड की एक भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
Bareilly News: शॉर्ट फिल्म के नाम पर बनाया अश्लील वीडियो, मेकअप रूम में मॉडल से की शर्मनाक हरकत
जिला अस्पताल पहुंचीं रीना सिंह ने बताया कि वह वकील हैं। उनके पति लखन राठौर गांठें गिरवी रखने का काम करते हैं। उनके पड़ोस में उत्तराखंड की महिला नेता के रिश्तेदार रहते हैं। ये लोग अपने घर में जुआ खिलवाते हैं। इस बात का विरोध उनके पति व परिवार के लोग करते रहते हैं। इस बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे खुन्नस मानता है।
धमकी देकर फरार हुए आरोपी
पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात भी ये लोग घर में जुआ करा रहे थे। उनके पति ने विरोध किया तो दो सगे भाइयों व उनके पिता ने उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर उनके पति लखन के सिर में तमंचे की बट मार दी। साथ ही फायरिंग की जिससे छर्रे उनके देवर प्रेमपाल व अरविंद राठौर को लगे। इसके बाद धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। महिला ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से कहा है, नहीं सुनी गई तो अधिकारियों से मिलेंगे।
बहू हमें स्वीकार नहीं!: दिल्ली की महिला ने मृत फील्ड ऑफिसर को बताया पति, परिजन बोले- शादी हुई ही नहीं
घटना के संबंध मं बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो दोनों पक्षों के लोग घायल मिले। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।