Bareilly News: भाजपा नेता अनीस अंसारी की अश्लील कॉल रिकार्डिंग वायरल, करीबियों ने महिला को धमकाया
बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी और महिला की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों के बेहद करीबी रिश्ते का दावा किया जा रहा है।
विस्तार
बरेली में भाजपा महानगर कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अंसारी एक महिला से नजदीकी के मामले में फंसे नजर आ रहे हैं। महिला के खिलाफ वह हनीट्रैप कर वसूली की दो रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब उनके करीबी कार्यकर्ता जावेद अंसारी आदि ने इसी महिला को उसके घर जाकर धमकाया है। महिला ने भाजपा नेता के करीबियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि अनीस अंसारी ने उससे शादी का वादा किया है। जावेद अंसारी अनीस का खास आदमी है, वह उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। वह जावेद के घर मदद मांगने गई तो उसने धक्के मारकर भगा दिया। जावेद ने बाद में उसके घर आकर धमकी दी। कहा कि उसने अपने सगे भतीजे अयान की कुछ साल पहले हत्या कर दी थी, इसी तरह उसके बच्चों की भी हत्या कर देगा। जावेद के साथ इरफान अंसारी व एक अन्य युवक मौजूद था।
पीलीभीत खुदकुशी केस: 'तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा..', मरने से पहले का युवती का वीडियो; एसओ ने कही थी ये बात
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ऑडियो
अनीस अंसारी और महिला की बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों के बेहद करीबी रिश्ते का दावा किया जा रहा है। अनीस अंसारी का कहना है कि महिला उनकी पार्टी से ही जुड़ी है। गरीबी की वजह से उसकी मदद की। अब वह अपने साथियों से मिलकर उनसे वसूली की कोशिश कर रही है। आवाज उनकी नहीं है, बल्कि एआई तकनीक से हूबहू तैयार की गई है।