{"_id":"b14b7c342374ab0684220e6325e3e031","slug":"bjp-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव मेें समर्थित प्रत्याशी उतारेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव मेें समर्थित प्रत्याशी उतारेगी भाजपा
बरेली
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अब प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बरेली में जिला पंचायत के सभी वार्ड पर इस बार समर्थित प्रत्याशी उतारना तय हुआ है। सदस्यता अभियान में ढाई हजार सदस्य बनाने वाले पुराने कार्यकर्ता को इसमें तरजीह दी जाएगी। हर सीट के लिए दो से तीन वैकल्पिक नामों का चयन होगा और सभी का गोपनीय सर्वे कर राज्य नेतृत्व को संस्तुति भेजी जाएगी।
पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी की जिला इकाई ने एक दर्जन सदस्यों वाली समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के संयोजकत्व में गठित की है। इसमें सांसद और विधायक के अलावा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और पंचायत चुनाव के अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य तक के लिए पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी होंगे लेकिन जिला पंचायत वाले प्रत्याशियों पर ही संगठन का पूरा फोकस रहेगा।