फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP district president Ravinder Rathore , Umesh command of the city

रविंद्र राठौर भाजपा जिलाध्यक्ष, उमेश को शहर की कमान

Tue, 12 Jan 2016 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भाजपा ने रविंद्र राठौर को बरेली जिलाध्यक्ष और उमेश कठेरिया को महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया है। सोमवार देर शाम मनोनयन की सूचना मिलने के बाद उमेश ने सबसे पहले कालीबाड़ी पहुंचने के बाद पैर छूकर विधायक का आशीर्वाद लिया। उमेश की ताजपोशी में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल गुट की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के लिए रविंद्र राठौर की ताजपोशी पहले से ही तय मानी जा रही थी। वजह यह थी कि वह पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेताओं में हैं और जिले के दोनों गुटों में से किसी एक गुट का उन्हें नहीं माना जाता है हालांकि चुनाव के दौरान नामांकन के लिए नवाबगंज विधानसभा से होने के बावजूद उनको बहेड़ी क्षेत्र के प्रस्तावक  जुटाने पड़े। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साले वीरेंद्र गंगवार वीरू भी जिलाध्यक्ष के दावेदार थे। उन पर  प्रस्तावकों को अपने कब्जे में करने का आरोप चुनाव अधिकारी के समक्ष दूसरे दावेदारों ने लगाया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी हाईकमान के पास जिलाध्यक्ष के लिए तीन नामों का पैनल भेजा गया था, जिसमें राठौर के अलावा प्रशांत पटेल और महेश तिवारी के नाम थे  रविंद्र  वह दो बार नवाबगंज नगर पालिका के चेयरमैन रहे हैं। सपा की नेत्री शहला ताहिर से उनकी दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। पिछले पालिका चुनाव में राठौर ने खुलकर शहला से मोर्चा लिया था। आरोप लगा कि सत्ता पक्ष ने खुलकर सपा प्रत्याशी का साथ दिया। नए महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया युवा चेहरा हैं। वह महानगर कमेटी में महामंत्री रह चुके हैं और क्षेत्रीय कमेटी में मंत्री हैं।
विज्ञापन


इंसेट...
बोले नए अध्यक्ष
पार्टी ने जिस विश्वास से जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन भलीभांति करेंगे। मिशन 2017 को ध्यान में रखकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे। पुराने कार्यकर्ताओं को पूरी सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र राठौर

युवा चेहरों को आगे बढ़ाएंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर वरिष्ठ नेताओं के राय मशविरा से संगठन चलाएंगे। जनता के मुद्दों पर जमकर संघर्ष करेंगे। जल्द की कार्यकारिणी का गठन होगा।
-उमेश कठेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed