{"_id":"666e201719d010d6140d9654","slug":"bisauli-hardaspur-and-rukhada-won-apl-matches-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103522-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिसौली, हरदासपुर और रुखाड़ा ने जीते एपीएल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिसौली, हरदासपुर और रुखाड़ा ने जीते एपीएल मैच
विज्ञापन
गुलड़िया। आंवला प्रीमियर लीग (एपीएल) में शनिवार को हुए क्रिकेट मैच में बदायूं के बिसौली, बरेली के हरदासपुर और रुखाडा की टीमों ने मैच जीते।
पिछले 10 दिनों से आयोजित एपीएल क्रिकेट मैच में शनिवार को तीन बड़े मुकाबले हुए। पहला मैच बिसौली (बदायूं) और बरेली की टीम के साथ हुआ, जिसमें बिसौली की टीम ने पहले खेलते हुए 117 रन का लक्ष्य रखा, इसका पीछा करते हुए खैलम की टीम 82 रन पर ही ऑल आउट हो गई। बिसौली की तरफ से जीशान मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
दूसरी पाली में दो मैच खेले गए। हरदासपुर और बरसेर के मध्य भिड़ंत हुई, जिसमें हरदासपुर ने पहले खेलते हुए 152 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरसेर की टीम 75 रन पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच आलोक रहे। तीसरा मैच गुलड़िया और रुखाड़ा गांव के मध्य हुआ , जिसमें रुखाड़ा की टीम ने पहले खेलते हुए 109 रन का लक्ष्य दिया। गुलड़िया की टीम 75 रन पर ही ऑल आउट हो गई ।
मैच के विजेता खिलाड़ियों को मझगवां के ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा रुद्र लक्ष्मी अवस्थी और भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद