फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bikers looted mobile phone and chain from teacher in bareilly

Bareilly News: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से मोबाइल फोन और चेन लूटी

Thu, 12 Oct 2023 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 06:19 PM IST
सार

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास बाइकर्स गैंग ने शिक्षिका से मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। 

विज्ञापन
bikers looted mobile phone and chain from teacher in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षिका से मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने बिथरी चैनपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नवाबगंज के ज्योरा मकरंदपुर निवासी सुनैना सक्सेना शिक्षिका हैं। वह कंपटीशन की तैयारी भी कर रही हैं। बुधवार को वह महाराज अग्रसेन महाविद्यालय से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की तरफ पैदल ही जा रही थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, फेसबुक पर लगाया ऐसा स्टेट्स; एक्स पर लोगों ने की डीजीपी से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनैना ने बताया कि काली बाइक सवार दो लोग आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने विरोध को हाथ आगे बढ़ाया तो इनमें से एक ने हाथ में मौजूद उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश सुनैना को धक्का देकर फरार हो गए। 

सुनैना के मोबाइल फोन में जरूरी डाटा था। सुनैना की तहरीर पर बिथरी चैनपुर थाने में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed