फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP police constable asking for donations for Palestine

UP: फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, फेसबुक पर लगाया ऐसा स्टेट्स; एक्स पर लोगों ने की डीजीपी से शिकायत

Thu, 12 Oct 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 02:34 PM IST
सार

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने फलस्तीन के समर्थन में फेसबुक पर स्टेट्स लगाया, जिसमें फलस्तीन के लिए चंदा करने की अपील लिखी हुई है। एक यूजर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

विज्ञापन
UP police constable asking for donations for Palestine
सिपाही ने फेसबुक पर लगाया था स्टेट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में जहां भारत खुलकर इस्राइल के समर्थन में खड़ा हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली का एक सिपाही फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। अनुपम तिवारी नाम के शख्स ने इसकी शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर की है। बरेली साइबर सेल को इस प्रकरण मामले में जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच में पता लगा है कि सिपाही बरेली का निवासी है। उसकी तैनाती लखीमपुर खीरी में है। वहां के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन


अनुपम तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को एक्स पर फोटो टैग किए हैं। एक फोटो में बरेली में तैनात सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट है। इसमें फलस्तीन को सुरक्षित करने की बात कहकर रुपये सीधे आतंकी संगठन को भेजने की बात लिखी है। 

विज्ञापन

ट्वीट करने वाले ने लिखा कि आतंकी हमले के बाद अब भारत इस्राइल के साथ खड़ा है, लेकिन बरेली जिले का कांस्टेबल फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। भरोसा है कि उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा। 

इस मामले में ट्वीट होने के बाद इस संबंध में साइबर सेल बरेली को जांचकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि सुहेल अंसारी बरेली का निवासी और लखीमपुर खीरी में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed