फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies surrounded the bike riding cousins and beat them up video of stone pelting and uproar viral

Bareilly News: बाइक सवार चचेरे भाइयों को घेरकर पीटा, एक का कान कटा, पथराव-हंगामे का वीडियो वायरल

Sat, 15 Feb 2025 10:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में कुछ लड़कों ने बाइक सवारों को घेरकर पीटा। पथराव भी किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Bullies surrounded the bike riding cousins and beat them up video of stone pelting and uproar viral
पथराव करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर में बाइक सवार चचेरे भाइयों को घेरकर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे एक भाई का कान कट गया। घटना के बाद पथराव और हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


संजयनगर निवासी सन्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ले का गपुआ, अमित राठौर, दीपक राठौर, ओपी और शंकर उससे रंजिश मानते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई रंजीत के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में ये सभी लोग व एक अन्य व्यक्ति ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगे। रंजीत ने विरोध किया तो गपुआ ने चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में रंजीत का कान कट गया। सूचना पर उनका भाई कपिल वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पथराव की घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की फर्जी सूचना दी तो दौड़ी पुलिस, दो गिरफ्तार
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद एक पक्ष ने डायल-112 पर फायरिंग की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो मामला मारपीट का निकला। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे डायल-112 को सूचना मिली कि फरीदापुर के मोहल्ला दामादपुरा में गोली चल गई है। दरोगा सतीश कुमार ने जांच की तो पता चला कि तसलीम ने दस दिन पहले मोहल्ले के राशिद से आठ हजार रुपये में पुराना मोबाइल फोन खरीदा था। 

उसके खराब होने पर वह शुक्रवार दोपहर वापस करने गया तो दोनों में विवाद हो गया। उस वक्त कुछ लोगों ने मामला सुलझा दिया। रात में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गई तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने भी बताया कि मामला मारपीट का ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed