फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider nephew dies, uncle injured in collision with pickup

Bareilly News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल

Tue, 10 Oct 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider nephew dies, uncle injured in collision with pickup
सेंथल। सेंथल-हाफिजगंज मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे उसके मामा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी सलीम सोमवार को अपनी बहन के घर लाड़पुर इस्लामनगर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह भांजे दिलशाद अहमद (18) के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए सेंथल-हाफिजगंज मार्ग स्थित पेट्रोल पंप गए थे। बाइक को दिलशाद चला रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। लौटते समय जैसे ही वह इंडियन आईटीआई के पास पहुंचे सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पिकअप का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। यहां से सलीम के परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलशाद पांच बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
--------
हादसे में बच्चे की जान गई



- मां के साथ टीकाकरण के लिए सीएचसी जा रहा था तीन साल का मासूम



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदपुर। बड़रा कासमपुर गांव में टीकाकरण के लिए मां के साथ जा रहे तीन साल के बच्चे की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।



गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण शिविर लगाया गया था। गांव के रहने वाले भानु प्रताप की पत्नी मीना देवी भी अपने तीन साले के बेटे शिवा को लेकर टीकाकरण केंद्र जा रहीं थीं। रास्ते में तेज गति से आई बाइक ने शिवा को चपेट में ले लिया। बाइक का पहिया उसके ऊपर से गुजर हुआ।




हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। तुरंत ही उसे शिवा को फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि बाइक को गांव का ही एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह फरार हो गया। भानु प्रताप के दो बेटे और एक बेटी में शिवा दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed