{"_id":"6aac5d9b44c589a82f0ef197","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-companion-injured-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-102142-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Fri, 18 Sep 2026 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें गांव मटेनिया निवासी प्रेमबाबू (22) की मौत हो गई और साथी कालीचरण घायल है। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक की चपेट में आया छुट्टा पशु भी मर गया।
गांव मटेनिया निवासी दीपक ने बताया कि छोटा भाई प्रेमबाबू अपने साथी कालीचरण के साथ द्वारिकेश चीनी मिल के पास स्थित फैक्टरी में ड्यूटी करके बुधवार रात लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर छुट्टा पशु से टकरा गई। बाइक सवार दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंच लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से फरीदपुर सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्रेमबाबू को मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई-बहनों में छोटा था। कालीचरण का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। जोरदार टक्कर के कारण बाइक की चपेट में आया छुट्टा पशु भी मर गया।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पशु के शव को दफन करवाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।