{"_id":"68c60e5cfbd3409fe504bae8","slug":"bike-rider-collided-with-a-bull-and-lost-his-life-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103206-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सांड़ से टकराया बाइक सवार, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सांड़ से टकराया बाइक सवार, गई जान
विज्ञापन
हाफिजगंज/भंडसर। शुक्रवार रात पत्नी के साथ ससुराल जा रहे ग्रामीण की बाइक सांड़ से टकरा गई, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक थाना हाफिजगंज के गांव कुवरपुर बंजरिया निवासी 40 वर्षीय अशफाक पत्नी गुलनाज के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना हाफिजगंज के गांव लाडपुर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे वह हाफिजगंज पार करके कर्बला के समीप पहुंचे कि सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। कुछ देर बाद अशफाक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गुलनाज को बरेली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अशफाक पेशे से कारपेंटर था। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। मृतक का शव उसके परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद
-- -- -
शाम होते ही छुट्टा पशुओं के हवाले हो जाता है मार्ग
हाफिजगंज/सेंथल। कस्बे के मुख्य मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। शाम होते ही यह पशु सड़कों पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। आपस में लड़ते हुए कभी बाइकों को तो कभी कारों को अपनी चपेट में ले लेते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह सरकार ने गोशाला बनवाया है, लेकिन हकीकत में छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। शाम होते ही इन पशुओं का सहारा हाफिजगंज-सेंथल रोड बन जाता है। इससे यहां से आवागमन में हादसे का खतरा बना रहता है। तीन दिन पहले हाफिजगंज सुड़ियावा मोड़ पर दो गोवंशीय पशुओं को वाहन ने कुचल दिया था। इन सब के बावजूद इन पशुओं को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। एडवोकेेट यूनिस अल्वी, मयंक गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, अजय वर्मा, दीपराज गंगवार आदि ने छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है। संवाद